‘शाही’ सियासत का दांव : राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के निवास पर अमित शाह की विधायकों से गुफ्तगू

गुरुग्राम : राजस्थान में सियासी भूचाल अभी थमा है लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अभी भी अपनी ‘शाही’ सियासत का दांव फेंकते नजर आ रहे है।                                                                                                                                                                      राज्यसभा सांसद भूपेंद्र  यादव के जमालपुर गांव के निवास पर अमित शाह ने सोमवार को यहां एक निजी समारोह में शरीक होकर राजस्थान के कुछ विधायकों से गुफ्तगू की। इस दौरान भाजपा सहित दूसरे दलों के विधायको की मौजूदगी को ‘शाही’ सियासत का दांव ही माना जा रहा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमालपुर गांव में राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के निवास पर भूपेंद्र यादव द्वारा स्थापित पंचमुखी हनुमान की मूर्ति का अनावरण किया। ये छोटा सा पारिवारिक समारोह राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं व विधायकों की मौजूदगी के कारण राजनीतिक समारोह में तब्दील हो गया। इस दौरान सांसद बाबा बालकनाथ, कृषि मंत्री जेपी दलाल, गुरुग्राम के दो विधायक, स्वामी धर्मदेव व सांसद भूपेंद्र यादव के करीबी परिजन ही मौजूद थे लेकिन सूत्रों की माने तो आयोजन में राजस्थान के 20 से अधिक विधायक भी पहुंचे थे। भूपेंद्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं तथा हाल ही की बिहार में जीत का श्रेय में भी उनका नाम अग्रणी है। पिछले दिनों राजस्थान में सियासी उठापटक के चलते राजस्थान के काफी विधायक यहां होटल्स व रिजार्ट में महीनेभर तक डेरा जमाए रहे थे और राजनीती के जानकार दबी जुबान में ही सही पर कयास जरूर लगा रहे है कि शाह का ये मामूली दौरा कोई नया रंग ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *