बड़ा हादसा : यमुना नदी में युवती सहित छह डूबे

-अभी तीन शव निकले यमुना से बाहर
पानीपत : जिला के गांव जलमाना केसमीप आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह सैर करने निकले एक परिवार व् रिश्तेदारी के तीन लोग नहाते वक्त यमुना में डूब गए इन्‍हें बचाने गए तीन और लोग भी उनको बचने के चक्कर में नदी में डूब गए। अब तक तीन के शव मिल चुके हैं। गोताखार बाकी तीन की तलाश कर रहे हैं।
जलमाना की रहने वाली सरिता अपने बेटे 15 वर्षीय सागर और 13 वर्षीय बेटी पायल के साथ नहर के पास सैर करने आई थी। उनके साथ 20 वर्षीय सोनिया भी थी। सोनिया ने कहा कि यहां पर पानी कम है। वह नहाने गई और उसके पीछे सागर और पायल भी आ गए।
देखते ही देखते तीनों डूबने लगे। ये देखकर बच्‍चों की मां सोनिया भी नदी में कूद गई। वो भी डूबने लगी। चंदौली का युवक बादल और करहंस गांव का एक युवक ने इन्‍हें बचाने के लिए नहर में छलांग दी, पर किसी को बचाया नहीं जा सका। ये दोनों भी डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जब तक गोताखार और ग्रामीण आए, तब तक चार लोग डूब चुके थे। तीन के शव मिल चुके हैं। तीन की तलाश जारी है।
चंदौली और करहंस के जो दो युवक डूबे हैं, वे जलमाना में अपने रिश्‍तेदारी में आए हुए थे। घटना के बाद दोनों के ही गांवों में शोक की लहर है। सरिता, सोनिया और बादल का शव मिल चुका है। पायल, सागर और गौरव का अभी तक पता नहीं चला है। तलाश जारी है। ग्रामीण सांस थामे वहां मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *