ओडिशा के गवर्नर गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का निधन

नई दिल्ली : ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी कोरोना के बाद आने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वह 75 वर्ष की थीं। ओडिशा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में कहा गया-‘गहरा शोक और भारी दिल के साथ, हम बताते हैं कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का निधन हो गया। आइए हम दिवंगत पवित्र आत्मा की प्रार्थना करें। ओम शांति!’ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *