महिला और किशोर को कार ने कुचला, मौत

हिसार : हिसार शहर के दिल्ली रोड पर एक कार चालक ने रविवार सुबह एक किशोर और एक महिला को कार से कुचल दिया। जिससे किशोर व महिला की मौत हो गई। पीएलए व अर्बन एस्टेट निवासी पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों मृतकों के शव को सिविल अस्तपाल की माेर्चरी में भिजवाया। जहां दोनों शवों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 5.30 बजे के करीब एक कार चालक हांसी की तरफ से आ रहा था। कार चाालक कार को तेजी से चला रहा था। इसी दौरान होंडा सिटी कार चालक ने पहले एक महिला को सुखदा अस्पताल के पास टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं इसके बाद इसी कार चालक ने कैंप चौक पर भी महाबीर स्टेडियम में साइकिल पर सवार होकर बॉक्सिंग के अभ्यास के लिए जा रहे 14 वर्षीय किशोर को पीछे से टक्कर से मार दी। गाड़ी की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। दुर्घटना का शिकार हुआ न्यू मॉडल टाउन निवासी किशोर जतिन बॉक्सिंग का खिलाड़ी है। वह महाबीर स्टेडियम में प्रतिदिन बॉक्सिंग के अभ्यास के लिए जाता था। रविवा सुबह भी वह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर महाबीर स्टेडियम जा रहा था।
कैंप चौक के पास पहुंचते ही महिला को सुखदा अस्तपाल के पास टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक ने जतिन को जोरदार टक्कर मारी। जिससे जतिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एमसी कालोनी निवासी महिला करीब 62 वर्षीय विजयमांगी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं किशोर को टक्कर मारने पर गाड़ी खंभे से टकरा गई। जिसके बाद कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में दोनों मृतको को पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *