गुरुग्राम में बेटे ने ही कर डाला अपनी माँ से दुष्कर्म, गिरफ्तार

गुरुग्राम : यहाँ के गांव जाटौली में जिस महिला ने दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या की थी, उसके साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके सगे बेटे ने ही दुष्कर्म किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में ऐसा कर गया लेकिन उसके खुलासे से न केवल पुलिस बल्कि इलाके के लोग सन्न रह गए है कि आखिर एक बेटा अपनी माँ के साथ ऐसा कैसे कर सकता है !
पटौदी थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बोर्ड ने विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया है। इसी बीच मृतका के पति ने पुलिस को बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि महिला की शादी करीब 25 साल पहले उसके भाई से हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही उसके भाई की मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी भाभी से ही शादी कर ली और अपने भाई के दोनों बच्चों की जिम्मेदारी संभाल ली। बड़ा बेटा शराब पीने का आदी है और अक्सर मारपीट भी करता है। उसने 16 नवंबर की सुबह बताया कि उसकी मां की मौत हो गई है और शव चारपाई पर पड़ा है। जब उन्होंने घर जाकर देखा तो गले पर फंदे के निशान थे। पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने बड़े बेटे के खिलाफ शिकायत देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्हें शक है कि उनकी पत्नी ने दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *