मैंने नहीं जेल अधीक्षक ने खुद के स्‍तर पर दी थी गुरमीत राम रहीम को एक दिन की पैरोल : जेल मंत्री

चंडीगढ़ : हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने डेरा सच्‍चा सौदा गुरमीत राम रहीम को पिछले दिनों एक दिन की पैरोल दिए जाने के मामले में कहा कि जेल अधीक्षक ने खुद के स्‍तर पर गुरमीत राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी। जेल अधीक्षक को इसका अधिकार है।
रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेल में सजायाफ्ता किसी भी कैदी को सूरज निकलने से लेकर सूरज के छिपने तक जेल अधीक्षक अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पैरोल दे सकता है। डेरा मुखी राम रहीम की मां बीमार थी जिसके चलते उसे पैरोल दी गई थी। रणजीत सिंह ने कहा फिलहाल भविष्य में राम रहीम ने और पैरोल की अपील नहीं की है।
रणजीत सिंह चौटाला ने कहा करोना को देखते हुए हरियाणा में करीब 6 हजार कैदियों की पैरोल 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। करीब 46 हजार कैदी हरियाणा की जेलों में बंद थे, जिन्हें पैरोल दी गई थी। इसके अलावा करीब 1400 कैदियों ने अदालत से पैरोल ली है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *