गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म !

गुरुग्राम: शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रह रही है। साल 2017 में पति से अनबन होने पर उसने अलग रहना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गई। अमित ने महिला को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का वादा किया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म कर करता रहा। जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने मना कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *