प्रेम विवाह : पत्नी ने साथ छोड़ा, नवजात बेटी को लेकर भटक रहा पिता

यमुनानगर : अपने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ प्रेम विवाह करना एक युवक पर गहरे सितम ढा गया अब वह अपनी दो माह की नवजात को पिता लेकर भटक रहा है। उसकी पत्नी नवजात व पति को छोड़कर चली गई। अब वह दूधमुंही बच्ची को लेकर चक्कर काट रहा है। परेशान होकर वह नवजात को लेकर लघु सचिवालय में पहुंचा। यहां एसपी कमलदीप गोयल को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलवाया। जहां उसने पति के साथ रहने और बच्ची को भी अपनाने से इंकार कर दिया।
गढ़ी मुंडो निवासी मनीष ने वर्ष 2019 में हमीदा निवासी प्रीती से कोर्ट मैरिज किया था। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। शिकायत तक थाने में दी गई, लेकिन प्रीती के बालिग होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर सका। इसके बाद से ही मनीष व प्रीती दोनों किराये के मकान में गोबिदपुरा में रहने लगे। दो माह पहले प्रीती ने बेटी को जन्म दिया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दो दिन पहले मनीष ने मकान बदला और दूसरी जगह पर सामान शिफ्ट कर लिया। इसी बीच उसकी पत्नी घर से कपड़े व अपने दस्तावेज लेकर चली गई। मनीष को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। पहले लगा ससुराल वाले जबरन ले गए
मनीष का कहना है कि उसका पत्नी प्रीती के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। दोनों खुशी से रह रहे थे। वीरवार की शाम को प्रीती घर से चली गई। पहले पता लगा कि ससुराल वाले उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर ले गए हैं। ससुराल वालों से बात की, तो उन्होंने प्रीती से बात नहीं करने दी। अब नवजात उसके पास है। वह उसे कैसे संभाले। परेशान होकर एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने प्रीती को बुलवाया, तो उसके तेवर अलग थे। उसने बच्ची को गोद तक में लेकर नहीं देखा। अब उसने साथ रहने और बच्ची को भी अपनाने से इंकार कर दिया। अब वह बच्ची को लेकर घूम रहा है। मनीष का कहना है कि अब उसके साथ कोई नहीं है। परिवार वाले पहले ही दूर हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *