सरदार पटेल को किया याद

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा ) : भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं भारत स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती को फर्रुखनगर के ऐतिहासिक दिल्ली दरवाजे के समींप एकता दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके क्षेत्रवासियों ने उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चल कर देश की उन्नति और उत्थान में भागीदारी निभाने की शपथ ली।
इस अवसर पर जिला परिषद के उप प्रमुख संजीव राव, किसान नेता राव मानसिंह, बीजेपी नेता डा. दयाराम यादव, पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा, पार्षद नरेश राव, भीम सिंह सारवान, बीजेपी मंडल अध्याक्ष दौलत राम गुर्जर आदि वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी की जंग के उपरांत उप प्रधान मंत्री, गृहमंत्री जैसे पदों को सुसोभित करते हुए देश की एकता अखंडता के लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि टुकडों में बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरो का 550 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र एक ध्वज का नारा देकर अखंडभारत का सपना साकार कर पाये। आज की युवा पिढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से प्ररेणा लेकर देश के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। तभी देश की एकता और अखंडता कायम रहेगी। हमे जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से उपर उठ कर राष्ट्रवाद को महत्व देना होगा। इस मौके पर बीजेपी पार्टी के फर्रुखनगर मंडल की नई इकाई के पदअधिकारियों का भी फूलमाओं के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन जयंती जाटव, भीम सिंह सारवान, रामपत सैनी, सरपंच रणसिंह सिसोदिया इकबालपुर, ईवर पहलावन पातली, सुल्तान सिंह सैनी, ज्योति प्रकाश सैनी, राधा देवी, शिवचरण सिमार, नारायण सिंह, विजय पंडित पातली, दक्ष प्रजापति फांडेशन के चेयरमैन शिवताज प्रजापति, सदा राम सैनी, बिटटू जैन, प्यारे लाल सैनी, राम प्रसाद रोहिल्ला, डा. हनुमंत प्रसाद प्रजापति, बीरु शदव खेडा, दिनेश सैनी, मुन्नी लाल यादव, श्रवण सिंह, किशन लाल सैनी, एडवोकेट राजेश सैन, महेंद्र यादव, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *