नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल

नई दिल्ली : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल (92) का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पटेल हाल ही में कोरोना से उबरे थे। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटेल 1995 और फिर 1998 से 2001 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे। पटेल 6 बार गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे। साल 2012 में भाजपा छोड़ने के बाद उन्होंने‘गुजरात परिवर्तन पार्टी’ बनाई, जिसने 2012 में राज्य के विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद 2014 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *