गुरुग्राम में आरटीआई कार्यकर्ता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

गुरुग्राम। एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका रेप का वीडियो भी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसका पूर्व डिप्टी मेयर के साथ अदालत में केस चल रहा था। इस मामले में अदालत ने संदेह के भाव में ‌पूर्व डिप्टी मेयर को दुष्कर्म के आरोपों से मुक्त कर दिया था। इसी दौरान महिला की दोस्ती आरटीआई कार्यकर्ता ओ पी कटारिया से हुई। आरोप है कि मार्च 2020 में महिला अपनी बहन के घर दिल्ली गई थी। उसकी बहन किसी कार्य से चली गई जिसके बाद ओपी कटारिया महिला से मिलने उसकी बहन के घर गया। आरोप है कि यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कटारिया ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई और इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका आपत्तिजनक व‌ीडियो व फोटो दिखाकर चुप करा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उन दिनों में उसके बच्चों की परीक्षाएं चल रही थी जिसके कारण वह केस दर्ज कराने नहीं जा सकी। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि उसने अदालत में फर्जी वोट मामले में पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ अदालत में केस दायर किया हुआ है। इस केस से द्वेष भावना रखते हुए ही उसके खिलाफ षड़यंत्र के तहत यह केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले पूर्व डिप्टी मेयर के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद ही मामले की असलियत सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *