राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्रपूजन
फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत 95 वर्षों से विशाल हिन्दू समाज को संगठित कर भारतवर्ष को समरस, समक्ष, स्वावलंबी व सामर्थयशाली राष्ट्र के रूप में पुनः विश्व पटल पर स्थापित करने के महत्वपूर्ण कार्य में लगा हुआ है। राष्ट्र सेवा में निःस्वार्थ भाव से लगे हुए प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा संघ में छः उत्सव से एक विजयदशमी (शस्त्रपूजन) उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों द्वारा व्यायाम योग, सूर्य नमस्कार, दंड प्रहार और दंड युद्ध कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिला सह कार्यवाह श्रीमान चरत जी ने समाज समरसता, पर्यावरण एवं गौ संवर्धन आदि विषयों पर प्रकाश डाला।