राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मनाया 95वां स्थापना दिवस

गुरुग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को अपना 95वां स्थापना दिवस के साथ विजयदशमी उत्सव मनाया। जिले में 16 स्थानों पर विभिन्न समारोह का आयोजन किया गया। सभी जगह शस्त्रों का भी पूजन किया गया। इस साल स्थापना दिवस पर कोविड-19 की वजह से पथ संचलन का आयोजन नहीं किया गया।
सेक्टर-15 पार्ट पार्ट-दो के पार्क में आयोजित समारोह में आरएसएस के प्रांत संघचालक (हरियाणा) पवन जिंदल ने कहा कि जीवन में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। संघ आज 95 साल का हो गया। इस दौरान न जाने कितनी परेशानियां आईं लेकिन संघ का काम आगे बढ़ता रहा। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। जब कभी भी देश के ऊपर संकट आया है, संघ के स्वयंसेवकों ने तन-मन-धन से आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई है। कोविड-19 के रूप में पूरी दुनिया के सामने बहुत बड़ा संकट है।
इस संकट में भी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई और निभा रहे हैं। कोविड-19 को लेकर प्रयास में अपना देश पूरी दुनिया में सबसे आगे है। पूरी दुनिया को भारत ने संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *