कोरोना इफ़ेक्ट : दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार नहीं होगा सिंदूर खेला उत्सव

गुरुग्राम : कोरोना महामारी के कारण मिलेनियम सिटी में छह स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में सिंदूर खेला उत्सव नहीं होगा। दुर्गा पूजा की​ शुरुआत मां की प्रतिमा में चक्षु दान के साथ किया जाता है और पूजा संपन्न होती है सिंदूर खेला के साथ। महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के अनुसार नौ दिन मायके में रहने के बाद मां अपनी ससुराल जाती हैं, इसके पूर्व महिलाएं पान के पत्ते में सिंदूर डालकर मां की मांग भरती है। उसके बाद वही से सिंदूर एक-दूसरे को लगाती है। इस बार कोरोना के कारण बड़ा आघात लगा है क्योंकि संक्रमण बढ़ने के कारण कोर्ट ने सिंदूर खेला पर रोक लगा दी है।
सेक्टर-4 के सामुदायिक केन्द्र में कलिंगा कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां दुर्गा पूजा की। कोरोना को लेकर आने जाने वालों के सेनेटाइजर और बिना मास्क वालों को अंदर जाने नहीं दिया जाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू ने कहा कि 27अक्तूबर को मां की विदाई होगी मगर सिंदूर खेला नहीं होगा। वैसे भी 50 लोगों को पंडाल में आने की इजाजत मिली है। उनका कहना है कि पंडाल में लोगों को दर्शन करने की इजाजत दी है, इसलिए धुनुची नाच नहीं होते हैं।
सेक्टर-46 के सामुदायिक केंद्र पर आयोजित दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां पर कोरोना को लेकर सिंदूर खेला की रस्म अदा नहीं की जाती है। दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोरंजन ने किहा कि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक संबंध पर प्रतियोगिता होती थी। इस बार ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। मां के भक्तों को दर्शन करने के अनुमति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *