कंगना के पक्ष में आये हरियाणा के गब्बर

-हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सवाल किया मुंबई उनके पिता जी की है?
अंबाला। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा धमकी देने के मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कंगना के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने शिवसेना को जवाब देते हुए कहा कि मुंबई किसी के खानदान का प्रदेश नहीं है। वहां सभी को जाने का अधिकार है।
विज ने संजय राउत से सवाल किया मुंबई उनके पिता जी की है? क्या, यह उनका खानदानी प्रदेश है? क्या जो वो यहां किसी को घुसने नहीं देंगे। विज ने कहा मुंबई भारत का हिस्सा है, और कोई भी यहां आ-जा सकता है। जो लोग इस प्रकार की धमकियां देते हैं? उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। विज ने कहा कोई किसी का गला नहीं दबा सकता न ही किसी की आवाज को रोक सकता है। कंगना रनोट द्वारा सरकार से सुरक्षा की मांग करने पर विज ने कहा कि सरकार को उन्हें सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *