गुरुग्राम में महिला से दुष्कर्म के बाद हड़पे डेढ़ लाख रुपये

गुरुग्राम : एक 33 वर्षीय महिला ने अपने परिचित पर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। भोंडसी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित पीड़िता का पारिवारिक जानकार बताया जा रहा है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अक्टूबर 2019 में परीक्षा देने के लिए अन्य जिले में गई थी। इस दौरान आरोपित परिचित भी उसके साथ था। देर होने की वजह से वह उसी दिन घर वापस नहीं आ सकी और बाहर ही रुकना पड़ा। आरोपित ने उसे पानी की बोतल में नींद की दवा पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उससे डेढ़ लाख रुपये भी हड़प लिए। भोंडसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *