विधानसभा में जनता की आवाज बनेंगें विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा: पंकज डावर

-प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में और मजबूत होगा कांग्रेस संगठन: पंकज डावर
-पंकज डावर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राव नरेंद्र सिंह से मिलकर दी नए दायित्व की बधाई
गुरुग्राम : कांग्रेस कमेटी गुडग़ांव के जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में विपक्ष के नेता बनने पर और पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। दोनों वरिष्ठ नेताओं से पंकज डावर ने साथियों के साथ मुलाकात करके उन्होंने बुके भेंट किए। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश में जनता की आवाज भी मजबूती से उठाई जाएगी और कांग्रेस संगठन भी मजबूत होगा।
पंकज डावर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल हरियाणा पर राज किया है। कांग्रेस की मजबूत सरकार में उन्होंने हरियाणा में विकास के रिकॉर्ड काम किए। आज हरियाणा की जनता कांग्रेस सरकार को याद कर रही है। हर क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस राज में विकास के नये आयाम लिखे गए। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, रोजगार समेत हर क्षेत्र में सरकार की जनता के लिए खास योजनाएं लागू थीं। पंकज डावर ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। हरियाणा की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाला नेतृत्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रूप में मिला है। विधानसभा के भीतर वे जनता की मजबूती से पैरवी करते हुए उनके हकों के लिए आवाज उठाएंगें।
पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे राव नरेंद्र को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भी पार्टी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे दक्षिण हरियाणा का विशेष सम्मान बढ़ा है। उन्होंने राव नरेंद्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और ज्यादा मजबूती से आगे बढ़ेगा। प्रदेश से लेकर गांव स्तर तक अब कांग्रेस को सब मिलकर मजबूती देंगें। उन्होंने कहा कि बतौर स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र के पास अच्छा-खासा अनुभव है। राजनीतिक पृष्ठभूमि से वे आते हैं। इसलिए अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल भी बेहतर ही रहेगा।
कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने भाजपा पर आक्रामक होते हुए कहा कि जिस हरियाणा को कांग्रेस सरकार ने विकास की रफ्तार देकर छोड़ा था, उस हरियाणा को भाजपा सरकार ने हर तरह से पीछे धकेलने का काम किया है। बेरोजगारों की लंबी फौज यहां हो गई है। सरकार ने ऑनलाइन तरीके से सुविधाएं देने के नाम पर सिर्फ दिखावा किया है। अनपढ़ किसानों को भी ऑनलाइन के झंझट में फंसाकर उनके लिए संकट खड़ा कर दिया। पहले जहां किसान मर्जी से अपनी फसलें बेच सकते थे, अब किसानों को एक ही जगह पर फसल बेचने के लिए मजबूर किया गया है।