सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज दीवान का निधन

सोनीपत। सोनीपत से पूर्व विधायक देवराज दीवान का आज निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल उनका अंतिम संस्कार होगा। आज उन्होंने आखिरी सांस ली। परिजनों ने इसकी जानकारी दी।
देवराज दीवान सोनीपत में दो बार विधायक बने थे। हालांकि उस वक्त वो दोनों बार ही निर्दलीय चुने गए थे, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वो कविता जैन से हार गए थे। इससे पहले देवराज दीवान 1996 और 2000 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2014 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वो दूसरे नंबर पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *