श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर दीपोत्सव, हवन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या आयोजित

नई दिल्ली : अदभुत,अभूतपूर्व,अविस्मरणीय एवम भावविभोर कर देने वाले क्षण और शताब्दियों की प्रतीक्षा समाप्त होने की शुभ बेला पर राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या मे श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर संगठन द्वारा विश्व विख्यात प्राचीन इच्छा पूर्णी श्री हनुमान मंदिर बंगला साहिब रोड, गोल मार्केट, कनाँट प्लेस पर 11000 दीपो को प्रज्वलित कर दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर हवन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ -साथ भजन, संध्या आरती और कल्याण पुरी मे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल कुमार जी के नेतृत्व मे एक विशाल शोभा यात्रा भी निकली गई जिसमे लगभग 20 हजार लोग शामिल हुए। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे देश दुनियाभर मे चल रहे व्यस्तता के बाद भी संगठन के तमाम सैंकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने इस ऐतिहासिक शुभ घड़ी में उपस्थित होकर इस महोत्सव को गौरवान्वित किया।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजू सिंह चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन) वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,योगेन्द्र प्रताप सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,हनुमान सिंह भेड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल कुमार,सुरेश यादव राष्ट्रीय कार्य कार्यकारणी सदस्य एवंम रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ हरियाणा,राज सिंह रावल प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा,जुगल किशोर कोली प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, छगन लाल प्रदेश संगठन महामन्त्री दिल्ली प्रदेश,शम्भू नाथ कामत प्रदेश महामन्त्री,श्रीमती कुमुद शर्मा जी,सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।