कपास फैक्टरी में भीषण आग
सिवानी मंंडी: शहर के किकराल रोड स्थित एक कपास फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे भारी मात्रा में कपास जल कर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर आकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार किकराल रोड पर स्थित एक कपास फैक्टरी की चारदीवारी में दोपहर बाद कर्मचारियों से कपास से धुंआ निकलता देखा। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल होती चली गयी। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड नेे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी संचालक ब्रह्म प्रकाश बैनिवाल ने बताया कि कपास की ढेरी में अचानक आग लग गई थी।