प्रवासी नागरिकों ने किया जीएल शर्मा का अभिनंदन

-जीएल शर्मा ने गुरुग्राम की प्रगति में प्रवासियों की भूमिका को महत्वपूर्ण करार दे उनके योगदान को सराहा
गुरुग्राम : शहर में रह रहे प्रवासी नागरिकों, खासकर ओडिसा मूल के नागरिकों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा का अभिनंदन किया। सेक्टर 23 ए के सामुदायिक भवन में सत्संग केंद्र गुरुग्राम की ओर से आयोजित युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 135वें जन्म महोत्सव पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने गुरुग्राम के विकास और प्रगति में प्रवासी नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। जीएल शर्मा ने कहा कि देश के कोने-कोने से आए नागरिकों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही गुरुग्राम आज विश्व स्तरीय शहरों की श्रेणी में शुमार है।यहां उद्यौगिक रफ्तार का मुख्य स्तंभ प्रवासी नागरिक हैं। दूर प्रदेशों से आकर इस छोटे से नगर को महानगर का दर्जा दिलाने में प्रवासी नागरिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था और इज ऑफ डूइंग बिजनेस की पॉलिसी के कारण यह तरक्की संभव हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतूत्व में प्रदेश में सुरक्षा दृष्टिकोण मजबूत हुआ है। यहां आने वाला नागरिक हर प्रकार से सुरक्षित है। भाजपा के शासन में जहां कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है वहीं नागरिकों के लिए रोजगार सजृन की संभावनाएं लगातार बढ़ रही है। दिनों-दिन तरक्की के नए आयाम छूता गुरुग्राम आज मिनी भारत बन गया है। यहां भारत की हर संस्कृति और सभ्यता के सहज ही दर्शन हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ओडिसा समाज ने जो सम्मान उन्हें दिया है, वह उसे कभी नहीं भूल सकते। प्रवासी नागरिकों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को अपना घर समझें और अगर किसी को दुख या तकलीफ हो तो उनसे संपर्क करें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली सत्संग मंदिर के अध्यक्ष एवं देवघर आश्रम के ऑर्गेनाइजिंग वाइस चेयरमैन
जतिंद्र नाथ महंतो ने श्री श्री ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौराना भंडारा कर प्रसाद वितरण भी किया गया। छोटे बच्चो के संस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर सत्संग केंद्र गुरुग्राम के बृंदाबन साहू, बलवंत सिंह रावत, सतपाल गंगवार, सरत बिस्वाल, उमाकांत, प्रधान हरीश जेना, मानस दास, उपेंद्र, प्रधान देवेश कुमार, प्रदिप्त कुमार, उमेश प्रधान, योगेश कौशिक, राजकिशन कौशिक, महेश वशिष्ठ, आरपी कौशिक सहित बड़ी संखया में ओडिसा मूल के लोग शामिल थे।