भारतीय मूल के अजय बंगा को विश्व बैंक का प्रमुख नियुक्त करने पर अमित स्वामी ने व्यक्त किया जो बाइडन का आभार

रेवाड़ी : यंगमैन्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेवाड़ी चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अमित स्वामी ने पत्र लिख कर एवं ई-मेल के माध्यम से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय मूल अजय बंगा के विश्व के सबसे बड़े आर्थिक संस्थान वल्र्ड बैंक का प्रमुख नियुक्त किया है। अमित स्वामी ने अपने पत्र में कहा कि अजय बंगा को विश्व बैंक का प्रमुख नियुक्त करके अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रत्येक भारतीय को सम्मान दिया है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। 63 वर्षीय अजय बंगा इससे पूर्व मास्टर कार्ड के सी.ई.ओ. रह चुके हैं। हाल ही में वे अमेरिकी प्राईवेट इक्विटी कम्पनी जनरल एटलांटिक में उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व भी वे विश्व व्यापी कम्पिनयों और प्राईवेट सैक्टर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आर्थिक नीतियों पर उनका अनुभव व दूरदर्शिता रखने वाले अजय बंगा विश्व बैंक को भी नई ऊँचाईयों तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।