अदम्य पराक्रम, ज्ञान एवं संघर्ष के पर्याय थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस: अमित स्वामी

रेवाड़ी : आज भारत के अमर क्रांतिकारी, देश के महान सपूत एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर यंगमैन्स एसोसियेशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी के सानिध्य में संस्था के आॅटो मार्किट स्थित कार्यालय में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अमित स्वामी एवं संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी हार्दिक श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अमित स्वामी ने कहा कि नेताजी अमर पराक्रमी, दूरदर्शी, क्रांतिकारी थे जिन्होने आज हिन्द फौज की स्थापना कर ब्रिटिश सरकार की चूले हिला दी और बहुत बड़ी तादाद में युवा वर्ग उनके विचारों और कार्यशैली से प्रभावित होकर उनसे जुड़ गया और देश की आजादी की लड़ाई में सर्वत्र न्यौछावर करने के लिए कूद पड़ा। नेताजी ने कहा था कि बेशक हम गुलाम हिन्दुस्तान में पैदा हुए हैं परन्तु यदि संगठित होकर हमने अपनी आजादी की लड़ाई लड़ी तो निश्चित ही हम आजाद भारत में अपने प्राण त्यागेंगे। राष्ट्रवाद के प्रति उनके विचार भी बड़े औजस्वी थे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके नेताजी अपने प्रबल विचारों और पराक्रम से परिपूर्ण थे। वे भारत के ऐसे महान सपूत थे जिनके अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। हालांकि सन 1945 में एक विमान दुर्घटना में उनका निधन हो जाने की खबरों से सारा भारत शोक में चला गया परन्तु ऐसे वीर सैनिक सदैव अमर रहते हैं।
इस अवसर पर जयवीर जग्गू, गौरव सैनी, धर्मवीर, सुरेश, राजेन्द्र सैनी, लोकेश, दीपक शर्मा, सोनू यादव, अवधेश, दाता राम, मनोज, रविन्द्र शर्मा, राजबीर, पारस चैधरी, कुलदीप यादव आदि उपस्थित थे।