जींद जेल में कैदी से कुकर्म, मामला दर्ज़

जीन्द। जिला जेल में अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदी के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। अदालत के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडि़त कैदी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला जेल में अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे एक कैदी ने अदालत में शिकायत देकर कहा था कि वह पिछले लगभग आठ साल से सजा काट रहा है और उसकी ड्यूटी जेल ओल्ड मैस में लगाई गई है। गत 26 सितम्बर को अल सुबह वह ओल्ड मैस में था। उसी दौरान एक बंदी वहां आया और उसके साथ कुकर्म किया। जिसके बाद आरोपित वहां से चला गया, घटना के बारे में जेल अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन उसकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। कैदी ने निरीक्षण पर पहुंचे जज के सामने अपना दुखड़ा सुनाया और साथ ही लिखित में शिकायत भी दी। जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैदी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। डीएसपी साधुराम ने बताया मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *