आज से शुरू होगा विश्व का पहला वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शोध संस्थान !

-500 करोड़ की लागत से 40 एकड़ में फरुखनगर (वैदिक नगर) में बनेगा वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
गुरुग्राम : विश्व हिन्दू परिषद् के संरक्षक एवं अशोक सिंहल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन दिनेश चंद्र जी ने कहा कि 21 मई का दिन भारत पौराणिक ज्ञान और विज्ञान के अनुसंधान में ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है। इस दिन विश्वविद्यालय में वेद आधारित शोध कार्य प्रारम्भ हो जाएंगे । दो दिन की कार्यशाला में 19 विद्वान शामिल होंगे ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में ही 21 -22 मई को “वैदिकगवेषणा” नामक संगोष्ठी व कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है।
आज विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान का आधार ही भारत को विश्व गुरु के स्थान पर ले जा सकता है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री श्री वेंकेट कोटेश्वर राव, विश्वविद्यालय के निदेशक Dr. अशोक दिवाकर भी उपस्थित थे।
श्री दिनेश चंद्र जी ने कहा कि वेद भारत के प्राचीन ग्रन्थ हैं। वेद सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक भी हैं। वेद में केवल मानव मात्र ही नहीं बल्कि प्राणी मात्र के कल्याण का दृष्टिकोण भी है। वेद की ऋचाएं व् देव भाषा संस्कृत सामान्य वर्ग के लिए भी उपयोगी हो सकती है। ऐसे ही भारत की प्राचीनतम संस्कृति व् वेदों में निहित समाज कल्याण के विषयों पर शोध करने में अशोक सिंहल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगी।
यह विश्व का पहला अनूठा संसथान होगा जहाँ वैदिक गणित, अपरम्परागत उर्जा (सौर्यक उर्जा), वैदिक पर्यावरण, वैदिक कृषि एवं वर्षण, नक्षत्र विज्ञान, ब्रह्मांड विज्ञान, याज्ञवल्कय स्मृति एवं पूर्वमीमांसा आदि विषयों पर शोध कार्य किये जायेंगे।