भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्रूखनगर मंडी में चलाया सफाई अभियान !
फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा फर्रूखनगर मंडल अध्यक्ष दौलत राम की अध्यक्षता में फर्रूखनगर सब्जी मंडी में सफाई अभियान चलाया गया |
दौलत राम ने बताया जब से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है निरंतर सफाई अभियान चलते रहते हैं इसकी शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती पर इसकी शुरुआत पहली बार भाजपा की सरकार माननीय मोदी के नेतृत्व में बनी उसी समय कर दी थी।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सफाई अभियान चलाया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दौलत राम,चेयरमैन मानसिंह,जिला उपाध्यक्ष व गुरुग्राम विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा मनीष सैदपुर,जिला महामंत्री एस.सी मोर्चा ज्ञानचंद मास्टर,मंडल महामंत्री शिवचरण शिमर,अशोक,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित गाडौली,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष केवल भारद्वाज, शरदान्नद मंडल उपाध्यक्ष भाजपा,जोगिंद्र अध्यक्ष एस.सी मोर्चा,सचिव कंवरपाल चौहान व नरेंद्र,लक्ष्मी नारायण मीडिया प्रभारी,प्यारे लाल सैनी कार्यकारिणी किसान मोर्चा,युवा मोर्चा से अशोक गुर्जर,सुमित यादव,रितेश,कार्तिक व गुलशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |