पं दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति के थे पुरोधा : भुपेन्द्र शर्मा फाजिलपुरिया
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : आज 25 सितम्बर को पटौदी विधानसभा से युवा भाजपा नेता भुपेन्द्र शर्मा फाजिलपुरिया ने विभिन्न जगहों पर पं दीनदयाल जी की जयंती मनाई जिनमे उनके गांव फाजिलपुर बादली, ताजनगर , जोनियावास, जमालपुर , फर्रुखनगर , ताजनगर की ढाणी, फर्रुखनगर एवम फाजिलपुर की ढाणी आदि गांव शामिल रहे।
इस मौके पर भुपेन्द्र शर्मा ने प. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। औ पं.दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।
एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में पं दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे दूरद्रष्टा थे जिनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है जितने उस समय थे। संघ के स्वयंसेवक से लेकर जन संघ के अध्यक्ष तक दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े पहले व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे। उनके इन्ही सिद्धांतों पर चलकर ही आज भाजपा के करोड़ों से अधिक सदस्यों के वटवृक्ष के रूप में विद्यमान है।
इन्ही शब्दो के साथ भुपेन्द्र शर्मा ने ऐसे महान चिन्तक,दूरदृष्टा और अद्वितीय संगठनकर्ता की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मबीर नम्बरदार, ब्लॉक समिति चेयरमैन सोमप्रकाश, शिवचरण सीमार, रवि यादव, जोगिंदर साहब, विक्रम सिंह, डॉ बलराम, सुमेर साहब, महेंद्र, दिनेश, रतीराम, दयाराम बाबू जी, राजबहादुर,सुभाष जांगड़ा एव राकेश पं आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।