डा. भरत सिंह को किया गया कृषि विस्तारविद् अवार्ड से पुरुस्कृत !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : जिले के शिकोहपुर गांव स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में कार्यरत कृषि विशेषज्ञ डा. भरत सिंह को कृषि उन्नत तकनीकों एवं अनुसंधान कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउण्डेशन प्रयागराज द्वारा कृषि विस्तारविद् अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कई शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से किया गया था। उनके द्वारा नवीनतम अनुसंधान पर आधारित गत 20 वर्षों के दौरान कृषक समुदाय को समन्वित कीट प्रबंधन व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार उनके सतत प्रयासों के कारण दिया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी समय-समय पर किया था, जिसमें किसानों को खेती करने की नवीनतम तकनीक व अच्छे उत्पाद वाले बीजों आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। फसल सुरक्षा, कीट रोग प्रबंधन के क्षेत्र में भी उन्होंने कई कार्यशालाएं आयोजित की हैं। उनका गोभी फसल मे प्रमुख कीटों का समन्वित कीट प्रबंधन अनुसंधान कार्य सराहनीय रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे रासायनिक खादों का इस्तेमाल न कर जैविक खादों का इस्तेमाल ही करें। इससे उन्नत फसल भी होगी और रासायनिक खादों के कुप्रकोप
से भी बचा जा सकेगा।