फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने किया मास्टर सुरेंद्र चौहान को सम्मानित !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अध्यापक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह मे फिल्म जगत के विख्यात अभिनेता मुंबई से शक्ति कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत कर देश व समाज मे अच्छे कार्य कर रहे लोगो को सम्मानित किया| इस सम्मान समारोह मे पाटोदी खंड के गांव जाटोली से पदाधिकारी सुरेंद्र चौहान को भी उनके द्वारा फैलाई जा रही जागरूकता व समाज मे किए गए अच्छे कार्यो हेतु उनको इंटरनेसनल प्राइड अवार्ड से नवाजा गया |
फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया कि ये संस्था समय समय पर सम्मान समारोह आयोजित कर लोगो को अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन का कार्य करती आ रही है | भ्रष्टाचार को एक दम खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैला कर हम लोगो को जागरूक तो कर ही सकते है जो ये संस्था पिछले कई वर्षो से कर रही है इस सम्मान समारोह मे पूरे भारत मे सतरह राज्यो के 100 लोगो ने सम्मान ग्रहण किया जिनमे गुरुग्राम से डॉक्टर गौतम और रुखसाना खान भी रहे |