मुख्य सचिव हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : शिक्षा विभाग एजुसेट चौकीदार एवं पार्ट टाईम कर्मचारी व मिडे मिल कुक कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य एवं शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलो में बडे लम्बित समय से काम कर रहे जीपीएस, जीएमएस, जीएचएस, जीएसएस 5 स्कूलो में काम कर रहे पार्ट टाईम सफाई ने जिला महामंत्री महेश उजीनवाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों के नियमितकरण, पक्का करने की मांग को लेकर कानूनगो कर्णसिंह को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हरियाणा, शिक्षा मंत्री हरियाणा, मुख्य सचिव हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में जिला महामंत्री महेश उजीनवाल, ब्लॉक प्रधान पूर्णसिंह सारवान, सचिव धीरज कांगडा, उप प्रधान रविंद्र सोहना ब्लॉक प्रधान रामा देवी, ब्लॉक प्रधान नरेंद्र चावरिया, संजय, ओमपाल, रमेश, राजपाल, सुनीता, नीतू, रवि कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि पार्ट टाईम सफाई कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जायें। क्योकि इन पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों को सरकारी स्कूलो के काम करते करते 10 वर्ष या 20 वर्ष या इससे भी अधिक हो गया है। कुछ कर्मचारी तो. ऐसे भी है जो इस कार्यसेवा को करते करते उनकी मृत्यु को भी प्राप्त हो चुके है और कुछ ऐसे कर्मचारी भी है जिनकी कार्यसेवा करने की सीमा लगभग लगभग समाप्त हो चुकी है। ये कर्मचारी रिटायर्डमैन्ट की कगार पर बैठे है। आप पार्ट टाईम सफाई कर्मचारियों को जो सरकार मे और शिक्षा विभाग मे जो नियम और कानून बनाये हुये है और न्यायलय द्वारा जो प्रावधान माननीय हाई कोर्ट के फैसले द्वारा पार्ट टाईम सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जावें। माननीय सुप्रिमकोर्ट और संविधान मे दिये गये प्रावधान के द्वारा कर्मचारियो को पक्का किया जावें। विभाग द्वारा अर्जित विभागिय पोलिसी 30-12-1998, 25-2-1999, 11-11-2003 और 27-2-2004 के आधार पर कर्मचारियों को पक्का किया जायें। रोजगार कार्यालय द्वारा प्राप्त अस्थाई कोल के पत्र के अनुसार कर्मचारी को पक्का किया जायें। सरकारी नियम जो कि शिाक्ष विभाग मे 290 हाजरी के पुरे होने पर कर्मचारी को पक्का किया जायें। विधानसभा विवाद कमेटी द्वारा दिये गये आदेश अनुसार कर्मचारी को पक्का किया जायें। अस0सी0 सैल राष्टीय आयोग अनुसूचित जनजाति की कार्यवाही के अनुसार कर्मचारियों को पकका किया जायें। सभी पार्ट टाईम सफाई कर्मचारियों 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन दिया जायें। मैडिकल सुविधा, बीमा सुविधा और बोनस सुविधा लागु की जावें। ऐजेसैट चोकीदारों और मिडडेमील कुक कर्मचारी को समान काम समान वेतन दिया जावें। 6 महीने से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है उन्हे जल्द से जल्द उन्हे
वेतन दिया जायें।