संत सभा का आयोजन !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : श्री महाबल धाम आश्रम कालियावास-सुल्तानपुर परिसर में सोमवार को आश्रम के श्री महंत स्वामी प्रदीप जी महाराज के सानिध्य में संत सभा का आयोजन किया गया। सभा में फर्रुखनगर, झज्जर, गुरुग्राम, नजफगढ दिल्ली आदि दूर दराज से आये संत महात्माओं ने हिस्सा लिया। संत सभा में पहुंचे संत महात्माओं का आश्रम संचालन प्रबंधन कमेटी द्धारा विधिवत रुप से स्वागत सत्कार किया गया। सर्वसम्मति से संत समागम मंडल ट्रस्ट का गठन किया गया। उसके अध्यक्ष के रुप में प्रदीप जी महाराज को चयन किया गया।
प्रदीप जी महाराज ने बताया कि संत महात्माओं की सभा के आयोजन का मुख्य उदेश्य समाजिक कार्य क्षेत्र में संत महात्माओं भूमिका और समाज फैली कुरतियों को दूर करने तथा धर्म सभाओं का आयोजन करके हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरुक किया जाना आदि है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हर तीन माह में विभिन्न स्थानों पर धर्मसभाओं का आयोजन किया जाएगा। समाज के उत्थान के लिए जिस भी संत महात्मा द्वारा बेहतरीन कार्य किए गए है। ट्रस्ट उनका सम्मान करेगा। इस संत सभा में दक्षिण हरियाणा की सबसे बडी गौशाला के श्री महंत बाबा निर्माणपुरी जी माहराज, अखेराम सरदारो देवी आत्मशुद्धी आश्रम फर्रुखनगर के श्री महंत स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, योगी बिजेंद्र नाथ महाराज, बुधनाथ महाराज, शुक्रनाथ महाराज, राजनाथ जी महाराज, कर्ण गिरी महाराज, शिव सागर जी महाराज, हरी गिरी जी महाराज, मोनी नाथ जी महाराज, दया नाथ जी महाराज, मान नाथ जी महाराज आदि ने हिस्सा लिया।