एलान ग्रुप ने टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

-हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने
-एलान ग्रुप के चेयरमैन के पिता श्री धरम पॉल ने पहले एशियाई खेलों में बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था
गुरुग्राम: खेल के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक समय है। भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने तो देशवासियों की गोल्ड की तमन्ना भी पूरी कर दी। इस जीत के बाद एलान ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर ने टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि खेल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रच दिया। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। नीरज के गोल्ड जीतने के बाद भारत ने अपने ओलम्पिक के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा 7 पदक जीते हैं। इस ऐतिहासिक समय को देखकर हर भारतीय खुश है।
एलान ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर का कहना है कि- ‘यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है। देश को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए हम नीरज चोपड़ा को बधाई देते हैं। खेल पृष्टभूमि से आने के कारण, हम खेल के प्रति वही जुनून रखते हैं जो हमारे पिता स्वर्गीय श्री धरम पॉल जी रखते थे, जिन्होंने 1951 में पहले एशियाई खेलों में बास्केटबॉल में देश का प्रतिनिधित्व किया था।’ निश्चित ही यह देश और देशवासियों के लिए गर्व की बात है। टोक्यो ओलम्पिक में गए भारतीय खिलाड़ियों ने देश का सिर गर्व से ऊँचा किया है। सभी खिलाड़ियों का अभी अभिनन्दन है।