राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने दी सिल्वर गर्ल चानू को मुबारकबाद !
गुरुग्राम (राजेंद्र रावत) : आज का दिन भारत के लिए टोकियाे ओलंपिक में प्रथम रजत पदक के लिए जाना जाएगा। भारत की महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए साइखोम मीराबाई चानू ने पहली बार भारोत्तोलन में रजत पदक अपने नाम करते हुए पूरे भारत वर्ष को गौरवान्वित किया।
आपको बता दें कि मणिपुर भारत के उन राज्यों में से है जिसने अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुशीला चानू, कुंजरानी देवी, डिंग्को सिंह, कोथाजीत सिंह, चिंगलेंसाना सिंह, बोमबायला देवी, मैरी कॉम, लेशरान सरिता देवी और कल्पना थोडम सरीखे खिलाड़ी दिए हैं। आपको बता दे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार पाने वाली महिला खिलाड़ी कुंजरानी देवी मीराबाई चानू की कोच थी।
8 अगस्त 1994, वेस्ट इंफाल, मणिपुर में जन्मी मीराबाई चानू के बारे कभी सोचा भी नही कि वो अपने राज्य और देश को इस प्रकार गौरवांवित करेंगी।
बचपन में लकड़ियों का गट्ठर उठाने वाली मीराबाई को वेट लिफ्टिंग में अंतरराष्ट्रीय पहचान वर्ष 2014 ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों के 48 कि ग्रा में रजत पदक के साथ हुई। इस प्रतियोगिता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद उन्हें वर्ष 2014 ब्राजील के रियो ओलंपिक में पदक की दौड़ में बेशक हार गई परंतु उनके मेहनती हौसले और जज्बे ने उन्हें इस दौड़ से कभी बाहर नही होने दिया।जिसका परिणाम ये रहा कि वर्ष 2017 में महिला वर्ग की 48 कि ग्रा श्रेणी में 85कि ग्रा स्नेच और 109 किग्रा क्लीन – जर्क में विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप अमेरिका सोना अपने नाम कर ये कि वे इस खेल की दौड़ में अभी और चुनौती देने वाली हैं।
वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों मे कुल 196 कि ग्रा का वजन उठाकर भारत को पहला स्वर्ण पदक तो दिलाया और साथ ही साथ पूर्व के कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिए। खेलों में उनके रजत स्वर्णिम योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2017 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार व वर्ष 2018 में पद्म श्री से अलंकृत किया। साइखोम मीराबाई चानू सिडनी ओलंपिक 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी जिन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था उनके बाद दूसरी ओलंपिक पदक विजेता बनी और भारोत्तोलन में रजत पदक पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन भारत को मेडल तालिका में खाता खोल पांचवा स्थान दिलाया। आज मीराबाई चानू को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर आम जन सभी बधाई दे रहे हैं।
वैसे इतना सारा भार उठाने के बाद , कठिन तैयारी के बाद रजत पदक के कांधे पर होना मानो सुखद, गौरवांवित भार से भर देता है और जोकि असीमित आनंद का अनुभव देता है।