गेस्ट हाउस में शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, 22 युवक गिरफ्तार !
गुरुग्राम: देर रात पुलिस ने सेक्टर 38 स्थित एक गेस्ट हाउस में दोस्त की बर्थ डे पार्टी के नाम पर शराब पार्टी करते 22 युवकों को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस से पुलिस को काफी संख्या में शराब की बोतल मिली। संचालक के पास आबकारी लाइसेंस भी नहीं था। कोरोना संकट के चलते अभी पब व बार खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज किया। उसके बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सेक्टर-38 स्थित एक्वा इन गेस्ट हाउस में बिना अनुमति के शराब पार्टी चल रही है। पार्टी में काफी संख्या में लड़के मौजूद है,जो दिल्ली सहित अन्य जगह से पार्टी के लिए आए है। छापेमारी की गई तो युवक नशे में धुम मिले। शराब की कई पेटी बरामद हुई। दरअसल देर रात तक गेस्ट हाउस का म्यूजिक सिस्टम बज रहा था। शोर से पड़ोस के लोग परेशान हो गए तो पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। जिसके बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। गेस्ट हाउस संचालक ने आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी।
मौके से गिरफ्तार किये गए लोगों में दिल्ली निवासी निखिल, अमन, पार्थ, सुरजीत, यश शर्मा, अभिषेक शर्मा, नितिन दुआ, पुलकित, प्रदीप गोयल, यश शर्मा, नीरज गर्ग को पकड़ा गया। सभी दिल्ली की अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।