अलविदा फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह : भारत ने खोया एक चमकता सितारा !
गुरुग्राम : भारत के महान धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह कल रात अपने भारत, संसार को अलविदा कह गये | आज उनका पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ चडींगढ में अंतिम संस्कार किया गया साथ ही उनके सम्मान मे राजकीय स्तर पर अवकाश भी घोषित किया गया | सही मायने में भारत ने अपने एक चमकते सितारे को खो दिया है |
यहाँ के रिजवुड एस्टेट में रहने वाली फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की बहन हरजिंदर को भी उनके निधन से गहरा आघात लगा है | उनके मुताबिक दृढ इरादो के खिलाडी ,भारत के चमकते सितारे, कोविड -19 की जंग से जूझते रहे परन्तु जीवन की यह आखिरी दौड जीत न पाये| हालांकि वे 80 में से 77 दौड़ जीतने वाले महान नायक थे | भारतीय टै़ृक और फील्ड धावक मिल्खा सिंह ने 1960 ओलंम्पिक खेलों में 400मी दौड़ जीतकर भारत का नाम संसाऱ में गिनवाया| उनकी उपलब्धियां अनेक थी भारतीय खेल जगत में और साथ ही वे आम लोगों को भी फिटनेस के महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाते रहे |
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के 91 साल के संघर्षपूरण चरित्र की ताकत हमारे युवावर्ग का प्रेरणा स्रोत रही है जो आने वाली पीढी के लिए भी बनी रहेगी | बकौल हरजिंदर उनकी जिदंगी की कुछ अनूठी यादें थीं और पाकिस्तान से उनकी कडवी यादें जुड़ी थी जिनमे 1960में उन्होने पाकिस्तान में दौडने से इनकार किया परन्तु पंडित जवाहर लाल के देश की दोस्ती की गुहार लगाने पर वह पिघल गये चूकिं भारत की शान को उन्होने सदैव ऊँचा किया, वे सदैव देश की मिट्टी से जुडे रहे | पाकिस्तान मे दौड मे भाग लेकर जब उन्होने सबसे तेज दौडने वाले अबदुल खालक को हराया तो वह के प्रेजिडेंट अयूब खान ने सम्मानित करते कहा “‘मिल्खा आज आप दौडे ऩहीं उडे़ हो ” तभी से उन्हे “उडऩ सिक्ख “के खिताब से नवाजा गया|
उडन सिक्ख अपनी सभ्यता, देश, भाषा का मन से आदर करते थे | अपनी कनाडा अमेरिका यात्रा के दौरान उनके आदर मे रखे सम्मान मे उनको किये आग्रह को कि आप मिश्रित भाषा अंग्रेजी और पंजाबी में सम्बोधित करे चूंकि युवा समझ नहीं पायेंगे तो वे बोले “दुर फिटेमुंह” मै तो पंजाबी में ही बोलूंगा | आज मेरी यह सीख है ” बहु संख्यक मौजूद पंजाबी युवायो ने इस भावना से सीख ली उन्होने जिंदगी भर अपने देश, पगडी,अपनी भाषा को खेल जैसी ही इज्जत दी |
भारत की इस शख्शियत को भुलाना मुश्किल है | देश के प्रति जो इतिहास भारत के महान धावक मिल्खा सिंह लिख गये वह सुनहरे अक्षरों मे यादगार बऩकर रहेगा | आज भारत ही नही विश्व भर मे उनको याद कर आँखें नम हो गयी | हर भारतीय उनकी जिंदगी के खट्टे मीठे पलो के प्रति आभारी है, आओ आज उस अनमोल सितारे को नमन करे |