दिल्ली में दोस्त की पांच साल की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक युवक ने अपने दोस्त की पांच साल की बेटी से दुष्कर्म किया। घटना सोमवार रात की है। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो एवं दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता पेशे से पेंटर हैं और परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहते हैं। उनके साथ ही आरोपी राम प्रसाद भी काम करता है। इस वजह से वह अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को आरोपी बच्ची के घर आया और उसे अपने साथ घुमाने ले गया। इसके बाद उसे अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया कि वह यह बात किसी को न बताए। बच्ची घर आ गई लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के क्रम में दुष्कर्म की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पूछताछ की। पड़ोस के एक शख्स ने आरोपी को बच्ची के साथ देखा था। उसने इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी।