अनिश्चितक़ालीन धरने को 100 दिन पूरे होने पर गुरुग्राम में कल निकाली जाएगी बाइक रैली !

गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 132वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे। किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि गुरुग्राम में किसानों के अनिश्चितक़ालीन धरने को 100 दिन पूरे होने पर 7 अप्रैल को को शांय 5.00 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को 132 दिन हो गए हैं और गुरुग्राम में अनिश्चितकालीन धरने को पूरा सौ दिन हो गए हैं लेकिन सरकार किसानों की बात सुन नहीं रही है।उन्होने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव में व्यस्त है और उसे आम आदमी की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन धरने को सौ दिन पूरे होने पर अपना विरोध प्रकट करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा तथा अन्य सामाजिक संगठन मिलकर पूरे गुरुग्राम शहर को जागृत करने के लिए शांतिपूर्वक बाइक रैली निकालेगा।
आज धरने पर बैठने वालों में डॉक्टर धर्मबीर राठी, जयप्रकाश रेहडू, अनिल पंवार, नवनीत रोजखेडा, मनोज शोराण, अरुण शर्मा एडवोकेट, कमलदीप, योगेंद्र सिंह समसपुर, विंग कमांडर एम एस मलिक, मुकेश डागर, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद, महासिंह ठाकरान, राजबीर कटारिया, एस एल प्रजापति, दिलावर सिंह, दलीप सिंह ठाकरान, योगेश्वर दहिया, कमांडेंट सत्यवीर सिंह धौंचक, मनोज झाड़सा, सतीश कुमार कादीपुर, फूल कुमार, मेवा सिंह, आर सी हुड्डा, पंजाब सिंह, महिंदर यादव, रोहतास मान, सुखपाल यादव, राजेश गोस्वामी, रविंदर सिंह मान, विजय लाकड़ा, रमेश दलाल, उम्मेद सिंह दहिया, इन्द्रजीत सिंह, कमलजीत सिंह, बिरेन्द्र सिंह कटारिया, दयानंद शर्मा, योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर, मुकेश यादव, आकाश यादव, संजय कुमार सेन, धर्मवीर झाड़सा, बलबीर सिंह, शिव कुमार, अमित पंवार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।