जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : अब कभी भी साकार हो सकता है सपना !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : मुख्य मंत्री मनोहर लाल खटटर के आदेश के बाद फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मुहिम को मानों पंख से लग गए है। संतरी से लेकर मंत्री तक उप मंडल की मांगी गई रिर्पोट तैयार करने में जुटे हुए है। तहसीलदार फर्रुखनगर ने भी जिला उपायुक्त को फर्रुखनगर उप मंडल की रिर्पोट तैयार करके भेज दी है। जिससे इलाके के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्हें पूरी उम्मीद हो गई है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ही पिछडे इलाके फर्रुखनगर के लोगों की दो दशक की मेहनत को अमलीजामा पहनाने का मन बना चुके है। जिससे युवाओं को रोजगार और इलाके का विकास मिलेगा।
त्रिलोक चंद गोयल, अधिवक्ता बिरेंद्र यादव, राजेश यादव, मातुराम , खेमचंद, रोहित यादव, ब्रह्मप्रकाश यादव आदि का कहना है कि सरकार से वह अपील करते है कि फर्रुखनगर ब्लॉक के 55 गांव , फर्रुखनगर नगरपालिका के 13 वार्डो की जनसंख्या और सरकार द्वारी दी गई सुविधाओं , खंड स्तरीय सरकारी दफ्तर आदि का भी उलेख सरकार द्वारा मांगी गई रिर्पोट में किया जाना चाहिए। तहसील फर्रुखनगर के अंर्तगत 40 गांव आते है। इन गांवों की आबादी ढाई लाख से अधिक है। जबकि ब्लॉक में 55 गांव है। जिसे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि फर्रुखनगर खंड के गांवों और फर्रुखनगर शहर को मिला कर आबादी करीब साढे तीन लाख है।
फर्रुखनगर खंड परिसर जिला मुख्ययालय से 25 किलो मीटर की दूरी पर तो है लेकिन ऐसे भी गांव है जो फर्रुखनगर से ही 20 किलो मीटर की दूरी पर है। ऐसे गांवों की दूरी मापी जाये तो जिला मुख्यालय 45 किलो मीटर हो जाता है। इस दूरी को नजदीकियों में बदलने के लिए सरकार द्वारा कागर कदम उठाये जा रहे है। अगर फर्रुखनगर उप मंडल बनता है इलाके के लोगों को सरकारी दफ्तरों का लाभ एक ही छत के नीचे आसानी से मिल जाएगा। लोगों का धन और समय दोनों की बचत होगी |