हाथरस मामला : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने विभिन्न दलों के उन नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी के तहत केस दर्ज किया है जिन्होंने हाथरस मामले को लेकर या सुशांत सिंह प्रकरण को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
इससे पहले हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की आवाज जंतर मंतर पर गूंजी। बड़ी संख्या में लोगों ने उतर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। अपने गुस्से का इजहार करते हुए प्रदर्शन कारियों ने गुनहगारों को सख्त सजा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के चंद्रशेखर, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डी. राजा,  वृंदा करात, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जिग्नेश मेवाणी, दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देर शाम लोगों ने दिवंगत पीड़िता के लिए कैंडल मार्च निकाला।
उधर, जंतर मंतर पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने जनपथ मेट्रो स्टेशन का प्रवेश व निकासी मार्ग और पटेल चौक व राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का निकासी मार्ग बंद कर दिया। जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर रखी थी। पुलिस ने सात बजे से पहले ही प्रदर्शन कारियों से मौके से हट जाने की अपील की, लेकिन नारेबाजी के बीच लोग वहीं पर जमे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *