जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : ढाई लाख की आबादी को उप मंडल का दर्जा मिलने का इंतजार !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : संर्घष उस नन्हे बीज से सीखिये, जो जमीन में दफन होकर लडाई लड़ता है और तब तक लड़ता है, जब तक धरती का सीना चीरकर अपने अस्तित्व को साबित नहीं कर देता। ऐसा ही कुछ फर्रुखनगर क्षेत्रवासियों साथ भी घटित हो रहा है। पिछले दो दशकों इलाकावासी फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग इसी तर्ज पर करते आ रहे है। सांसद, विधायकों के लिखे पत्रों के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा उप मंडल की कार्रवाई हेतु परिक्षण के आदेश दिए जाने से सभी उत्साहित और प्रफ्फुलित है।
दीपक जैन, रामू यादव धानावास, सुरेंद्र यादव पंच सैदपुर, ईश्वर सैनी, कर्मबीर धनखड, लीलू धनखड आदि का कहना है कि हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न जिलों में 106 नई पंचायतों का गठन करके ग्रामीणों का मान बढाया और फर्रुखनगर ब्लॉक में पहले 53 पंचायते थी और अब राजुपुर, सिवाडी की ढाणी दो ग्राम पंचायते नई बनने से अब संख्या 55 हो गई है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द की सांसद व विधायकों द्वारा तथा क्षेत्रवासियों के सौंपे मांग पत्र पर संज्ञान लेकर फर्रुखनगर इलाके की ढाई लाख आबादी को उप मंडल का दर्जा देकर सम्मान करेंगे।
उन्होंने बताया कि इलाके का आज इतना विस्तार हो गया है कि उस लिहाज से फर्रुखनगर इलाके को उप मंडल बनाया जाना अ आवश्यक हो गया है। बिना उप मंडले के दर्जे के इलाके में रोजगार के संसाधन, विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके की प्यासी धरती और घटते जल स्तर से खेती में भी दम नही है। जिसके कारण युवाओं को शिक्षा पूर्ण करने के बाद रोजगार की तलाश में भटकना पड़ रहा है। अगर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिल जाता है तो पूरा इलाका खुशहाल हो जाएगा। लोगों को एक छत के नीचे सरकारी कार्य और न्याय आसानी से मिलने लगेगा। परिवहन सुविधा भी बेहतर होगी।