हरियाणा में किसान ने खुद को गोेली मार जान दी !

अंबाला : यहाँ एक किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली। किसान ने खुद को गोेली मार जान दी। शव के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्‍वर भी मिला है। गोली की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया।
पड़ाव थाना क्षेत्र के मोहड़ा के बुहाना रोड पर सैनी राइस मिल के निकट गांव के ही किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और देखा कि खून से लतपथ गुरमीत सिंह पुत्र नसीब सिंह तड़प रहा था। थोड़ी ही देर में मौत हो गई।
इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह इधर कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शायद इसी को लेकर उसने खुद को गोली मारी होगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर एकट्ठा हुए लोगों ने देखा कि जहां पर गुरमीत तड़प रहा था, वहां लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर किसान के परिजनों से पूछताछ की।