नीरू शर्मा, पूर्व नगर पार्षद फर्रुखनगर ने किया महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव घोषगढ में समाजिक संस्था अरावली विकास संगठन के सौजन्य से महाराजा दक्ष प्रजापति धर्मशाला परिसर में बुधवार को एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसका शुभारम्भर मुख्य अतिथि नीरू शर्मा, पूर्व नगर पार्षद फर्रुखनगर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष संगठन के उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ताजनगर ने की। ग्रामीणों ने महमानों का फूलमालाओं व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस मौके पर नीरू शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह, ब्लॉक कोडीनेटर सुशीला पटौदी ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्व जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को समाज के उत्थान में बराबर का भागीदार बन कर आगे आने के लिए भी प्ररेरित किया। उन्होंने बताया कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं को आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने से न केवल उनके अंदर बसी झिझक खत्म होगी बल्कि पहचान बन कर लोगों के बीच आईडल बन कर भी उभरेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए पंचायती राज चुनावों में भी 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर एक मिशाल कायम की है। अब महिलाओं की बारी है कि वह दिए गए अधिकारों का कितनी दबंगता से निर्वाह कर पाती है। वह सरकार द्वारा दिए गए अधिकारों को पहचाने तब ही समाज में जागरुकता आएगी।
इस मौके पर ब्लॉक कोडीनेटर सुशीला पटौदी, आंगनवाडी वर्कर सविता, मुकेश, शुकंतला, कांता, समाजसेवी ईश्वर सिंह प्रजापति, आंगनवाडी हेल्पर सुनीता, शुकंतला, सरोज, कविता, विजय पाल सिंह, आनंद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।