नारी अबला नहीं सबला है : मंगला गुप्ता

पटौदी (नरेश शर्मा) : महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं हमें अपनी शक्तियों को पहचाने की जरूरत है। चाहे कोई भी देव पृथ्वी पर आए हो वो केवल मां के गर्भ से ही पैदा हुए हैं। नारी अबला नहीं सबला है। यह बात भारत तिब्बत संवाद मंच की प्रभारी मंगला गुप्ता ने कही। वो हेलीमंडी में चल रही भागवत कथा के दौरान भक्तों को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर उनके साथ रेलवे समिति सदस्य योगिता धीर, योग क्षेत्र महिला उत्कर्ष सेवा मल्टी परजर सोसायटी की उपाध्यक्ष पूजा पांडेय, संध्या सैनी व मंजू श्रीवास्तव भी इस अवसर पर मौजूद रही।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी दिशा में कम आकना ही नहीं चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार, धर्म की राह पर चलने, हिंदूत्व का पालन करने और समाज को जोड़ने की बाते जरूर माताएं शुरू से ही सीखाएं। वहीं कथा वाचक व्यास देवेश कृष्ण शास्त्री सच्चिदानंद ने बताया कि कंस ने पूतना नाम की राक्षसी को बाल कृष्ण का वध करने के लिए भेजा। जैसे ही पूतना गोकुल पहुंची, उसने एक सुंदर स्त्री का रूप धारण कर लिया। स्त्री का रूप धारण कर पूतना घर-घर जाकर कृष्ण की तलाश करने लगी। कृष्ण की खोज में पूतना को जो भी बालक मिलता, वो उसे अपने विष वाले दूध को पिलाकर मार देती। जब पूतना कृष्ण के घर पहुंचती है, तब भगवान कृष्ण को पता चल जाता है कि वह एक राक्षसी है। पूतना कृष्ण को गोदी में उठाकर अपना विषैला दूध पिलाने लगती है। कृष्ण को दूध पीते देखकर पूतना सोचने लगती है कि अब यह मर जाएगा। भगवान कृष्ण कुछ देर बाद दूध पीते-पीते ही राक्षसी के प्राण खींचने लगते हैं। दर्द के कारण राक्षसी पूतना कृष्ण को आसमान की ओर लेकर उड़ जाती है और पास के जंगल में कान्हा सहित गिर जाती है। थोड़ी देर बाद ही राक्षसी के प्राण निकल जाते हैं। इस तरह भगवान कृष्ण राक्षसी पूतना का वध कर देते हैं। इस असवर पर स्वामी सुशीलगिरी महाराज, सुभाष गर्ग, वीना गर्ग, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।