किसानों को प्रताड़ित कर रही है सरकार : चौधरी संतोख सिंह

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल से मिला
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 88वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है।उन्होंने कहा कि किसानों आंदोलन को तीन महीने हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि पूरा सर्दी का मौसम किसान आंदोलन में निकल गया है लेकिन सरकार का रुख़ किसानों के प्रति रुख़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि तीनों क़ानून सरकार ने बिना सलाह मशविरा किये जनता पर थोपे है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से सलाह मशविरा करके तथा जनता की माँगो को ध्यान में रखकर जनकल्याण के लिए ही क़ानून बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता और तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। सरकार ने किसानों से बातचीत बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि किसानों की माँग थी की MSP पर ख़रीद की गारंटी का क़ानून बनाया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशें लागू कीजाए।राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए लेकिन सरकार ने किसानों की कोई भी माँग नहीं मानी तथा अपनी तरफ़ से तीन क़ानून जनता पर थोप दिए। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह की अगुवाई में सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली भारत के प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल से मिला और आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।इस अवसर पर उनके साथ नवनीत रोजखेडा,मनोज शयोरान,मनोज झाड़सा तथा आकाश दीप थे।