काले कानूनों से मध्यम वर्ग पर पड़ेगी महँगाई की सबसे ज़्यादा मार : चौधरी संतोख सिंह

गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 87वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि काले कानूनों से मध्यम मार्ग पर सबसे ज़्यादा महँगाई की मार पड़ेगी।उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन से जमाखोरी तथा कालाबाज़ारी बढ़ेगी। उन्होने कहा कि इससे महँगाई बढ़ेगी तथा मध्यम वर्ग पर सबसे ज़्यादा महँगाई की मार पड़ेगी।
उन्होने कहा कि सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सब उद्योग धंधे चौपट हो गए थे तो कृषि क्षेत्र ने ही देश की अर्थव्यवस्था बचायी थी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित में तीनों काले क़ानून रद्द कर देने चाहिए।
धरने में जयप्रकाश रेहड़ू, ऊषा सरोहा,एस एल प्रजाति,रेखा यादव,विजय यादव शिकोहपुर, बलवान सिंह दहिया मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,फूल कुमार,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,,राजबीर पंवार,नवनीत रोज़खेडा,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,अमित शर्मा,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,,धर्मेंद्र यादव,विनोद यादव,सुखबीर, दलीप सिंह ठाकरान,शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,पंजाब सिंह, दिलावर सिंह,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,आकाशदीप,दयानंद शर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।