गुरुकुल का दूसरा वार्षिकोत्सव 21 फरवरी को

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर के अखेराम सरदारोदेवी आत्मशुद्धि आश्रम परिसर में 21 फरवरी को श्री श्री 1008 ब्रहमलीन स्वामी धर्ममुनी जी महाराज की कृपा से गुरुकुल का दूसरा वार्षिकोत्सव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ हलका बादशाहपुर के विधायक एवं कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश दौलताबाद द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी आश्रम के श्री महंत स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक यज्ञ में आहुती डालकर किया जाएगा। इस मौके पर प्रवचन, उद्बोधन एवं नन्हे बाल ब्रह्मचारियों द्वारा व्यायाम प्रर्दशन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेडा डाबर आश्रम के श्री महंत नारायण दास जी महाराज द्वारा की जाएगी। मुख्य वक्ता आचार्य विजयपाल योगार्थी , आचार्य चांदसिंह योगी, महाबल धाम आश्रम के श्री महंत स्वामी प्रदीप जी महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि जेजेपी जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा, दानवीर उमेद सिंह पातुवास होंगे।