हरियाणा में गजब की शादी : थाने में बीती बरातियों की रात, सुबह बिन दुल्‍हन लौटी !

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में गजब की शादी सामने आयी जिसमे छोटी से बात को लेकर हुआ विवाद भरी पड़ गया। दूल्‍हा और दुल्‍हन के पक्ष भिड़ गए और मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में कई घंटो के हंगामे के बाद दुल्‍हा पक्ष के लोगों को शादी का पूरा खर्चा देना पड़ गया और बारात को बिना दुल्‍हन के लौटना पड़ा।
अंबाला कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे एक युवती की शादी में हंगामा हो गया। बरात शिमला से कैंट के एक पैलेस में आई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन दूल्हा पक्ष को साढ़े चार लाख रुपये दुल्हन पक्ष को देने पड़ गए। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बरात बैरंग ही लौट गई।
ये वाक्य तब हुआ जब दोनों पक्षों के पारिवारिक सदस्यों के बीच मिलनी हो रही थी। इसी दौरान एक मिलनी के दौरान दिए गए गिफ्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला बहसबाजी तक पहुंच गया, जबकि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हालांकि कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे। हालात यह रहे कि मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया।
देर रात तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा होता रहा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाते हुए समय लेने की सलाह दी, लेकिन दोनों पक्ष इस पर राजी नहीं हुए। देर रात तक हंगामा होता रहा। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच साढ़े चार लाख रुपये में समझौता हुआ, जिसके बाद मामला शांत हुआ। लड़की ने भी शादी से इनकार कर दिया, जबकि बरात बैरंग ही लौट गई।