किसानों का रेल रोको अभियान कल, रेलवे और पुलिस अलर्ट !

नई दिल्ली : केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की ओर बृहस्पतिवार को रेल रोको अभियान का ऐलान किया गया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही देशभर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की है।
इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने रेल रोको अभियान को लेकर कहा कि कल रेल रोको अभियान 12 बजे से 3-4 बजे तक रहेगा। हम तो रेल चलाने की बात कर रहे हैं। अगर रेल रोकेंगे तो संदेश देंगे कि रेल चले। गांव के लोग अपने हिसाब से रेल रोको अभियान का संचालन कर लेंगे।