राहुल गाँधी के साथ बदसलूकी करना मौलिक अधिकारों का हनन : कैप्टन यादव

गुरुग्राम : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने हाथरस जाते हुए राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गई धक्का मुक्की पर अपनी प्रतिक्रिया देेते हुए कहा कि जब राहुल गांधी हाथरस पीडित परिवार से मिलना चाहते थे। इसके लिए वो अकेला भी जाने के लिए तैयार थे। फिर उत्तर प्रदेश सरकार को क्या समस्या थी। आखिर क्यों उत्तर प्रदेश की सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने न केवल उनको वहां जाने से रोका बल्कि उनके साथ बदसलूकी कर धक्का मुक्की भी की। ऐसा करना मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होने कहा कि हाथरस में मासूम लडकी के साथ जो हैवानियत हुई है, वो हमारे समाज पर कलंक है। हाथरस की निर्भया की मृत्यु नही हुई है, उसे मारा गया है। इसलिए उस बेटी को न्याय मिलना चाहिए। जब तक बेटी को न्याय नही मिल जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नही बैठेगी। उस बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सडक से संसद तक कांग्रेस पार्टी आवाज उठाएगी। श्री यादव ने कहा कि एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्नयाय कर रही है। लेकिन सत्ता का अहंकार दिमाग पर चढ जाता है, तो इंसान किडे मकौडे लगते हैं। जिंदा थी तो इंसाफ नही दिया, तडप रही थी तब ईलाज ठीक नही दिया और मर गई तो इज्जत से विदा नही होने दिया। ऐसी घमंडी सरकार को सत्ता पर रहने का कोई अधिकारी नही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को इंसानियत के नाते अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *