टूलकिट में दिशा की गिरफ्तारी पर बोले विज : देश विरोध के बीज का समूल नाश कर देना चाहिए !

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि ‘देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए।’ विज ने यह टिप्पणी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद की है। दिशा रवि को सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन से संबंधित ‘टूलकिट’ कथित रूप से साझा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 21 वर्षीय कार्यकर्ता ‘टूलकिट गूगल डॉक’ की संपादक हैं और दस्तावेज बनाने और उसका प्रसार करने वाली ‘मुख्य साजिशकर्ता’ हैं। उन्हें साइबर प्रकोष्ठ ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।